पटना | बिहार को एक और बड़ी रेल सौगात मिली है। वंदे भारत एक्सप्रेस अब पाटलिपुत्र जंक्शन से गोरखपुर के लिए चलने लगी है। इस नई ट्रेन सेवा को लेकर पूरे राज्य में उत्साह का माहौल है।
इस ट्रेन को सिवान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, पाटलिपुत्र जंक्शन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, राज्य सरकार के कई मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में ट्रेन को औपचारिक रूप से रवाना किया गया।
पूर्वी और पश्चिमी चंपारण को राहत
दानापुर मंडल के DRM प्रशांत कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि,
“यह वंदे भारत सेवा पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के लोगों के लिए बहुत बड़ी सौगात है।”
उन्होंने कहा कि इससे इन क्षेत्रों के लोगों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा।
रूट और परिचालन विवरण
- वंदे भारत एक्सप्रेस पाटलिपुत्र से हाजीपुर, नरकटियागंज होते हुए गोरखपुर तक जाएगी।
- यह ट्रेन गोरखपुर से वापसी में भी इसी रूट पर लौटेगी।
- यह सेवा पूर्वी भारत के रेल कनेक्टिविटी को एक नई गति देने वाली मानी जा रही है।
विकास के एजेंडे को रफ्तार
इस मौके पर नेताओं ने कहा कि वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेन सेवा का विस्तार बिहार में हो रहा है, यह दिखाता है कि राज्य को नई तकनीक और आधारभूत संरचना से जोड़ा जा रहा है।






